पलामू के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र से शादी के 20 दिन बाद ही एक दुल्हन पति को छोड़कर फरार हो गयी। नवविवाहिता घर से जाने के दौरान 72 ग्राम सोने के गहने और 90 हजार रुपए नकद भी ले गयी है। पीड़ित पति ने शनिवार शाम 4 बजे शहर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।