शुक्रवार को छतरपुर रेंज डीआईजी विजय खत्री टीकमगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई की उपस्थिति में पुलिस लाइन ग्राउंड में जनरल परेड का निरीक्षण किया। उत्कृष्ट टर्न आउट अनुशासन एवं बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को डीआईजी द्वारा प्रशंसा स्वरूप पुरस्कृत भी किया गया।