शनिवार को 3 बजे सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के बीओपी चंडीथान परिसर मे जवानों को फायर विभाग द्वारा फायर फाइटिंग प्रशिक्षण दिया गया।सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट बिप्लव दौलागजऊ ने बताया कि उप कमांडेंट पंचानन महाजन की उपस्थिति में चंडीथान बीओपी परिसर मे फायर फाइटिंग का कार्यशाला व अभ्यास कराया गया।