रमकंडा: 14 सितंबर से उदयपुर हाई स्कूल मैदान में शुरू होगा फुटबॉल टूर्नामेंट, बैठक के बाद शुक्रवार को भी मैदान की हुई साफ सफाई
रमकंडा प्रखंड के उदयपुर पंचायत भवन में एकता मंच के तत्वावधान में गुरुवार को मंच के पदाधिकारियों एवं युवाओं की बैठक हुई। बैठक में शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को प्रस्तावित फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन बारिश के कारण नहीं हो पाने के बाद अब इसे 14 सितंबर 2026 से शुरू कराने का निर्णय लिया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ उदयपुर हाई स्कूल के खेल मैदान में किया जाएगा।