बक्सर: आजाद पासवान की हत्या मामले में फरार अभियुक्त सोनू तिवारी ने किया आत्मसमर्पण ..
Buxar, Buxar | Sep 4, 2024 पूर्व नक्सली व सुभासपा नेता आजाद पासवान की हत्या मामले में फरार आरोपी सोनू तिवारी ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम के न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया है.18 साल पूर्व सोनू तिवारी के पिता लक्ष्मण तिवारी के हत्या में पूर्व नक्सली आजाद पासवान आरोपित थे. माना जा रहा है कि इसी मामले के प्रतिशोध में सोनू तिवारी आजाद पासवान की हत्या कर दी थी.