बक्सर: HWC पर टीकाकरण कॉर्नर किया जाएगा विकसित, सप्ताह मे 3 दिन संपूर्ण टीकाकरण का होगा संचालन
Buxar, Buxar | Sep 3, 2024 जिले में संपूर्ण टीकाकरण के शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति अब विशेष तैयारी में जुटा हुआ है। जिसके तहत नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को सुदृढ़ करने के साथ साथ लोगों को गुणवत्तापूर्ण टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी चल रही है। इस क्रम में जिले के सभी प्रखंडों के दो-दो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का चयन किया जा रहा है।