पटना ग्रामीण: राजीव नगर में मारपीट से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, सेंट्रल SP दीक्षा ने दी जानकारी
राजीव नगर थाना क्षेत्र में 1 दिसंबर को कुछ लोगों के द्वारा एक महिला के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया, वहीं इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं मंगलवार की रात 9:39 पर मामले की जानकारी सेंट्रल एसपी दीक्षा ने दी है। मौके पर उन्होंने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।