रफीगंज: मिशन जिंदगी के तहत रफीगंज CHC में आयोजित रक्तदान शिविर को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली
रफीगंज शहर के RBR उच्च विद्यालय से स्वास्थ्य कर्मियों के साथ एनसीसी कैडेट्स के बच्चों ने शनिवार को मिशन जिंदगी के तहत आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर को सफल बनाने को लेकर शुक्रवार की सुबह करीब 9:30 में जागरूकता रैली निकाली गई। प्रभारी स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर यह जागरूकता रैली निकाली गई।