रफीगंज: रफीगंज में विकास मित्रों के साथ पीएनबी बैंक की बैठक, प्रखंड सभागार में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई
रफीगंज प्रखंड सभागार भवन में गुरुवार अपराह्न 3 बजे विकास मित्रों के साथ पीएनबी बैंक ने एक बैठक की। इस दौरान बैंक ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी विकास मित्रों को दी। PNB प्रबंधक ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सैलरी अकाउंट के माध्यम से विकास मित्रों को कई योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।