रफीगंज: कासमा पुलिस ने घर से उठा कर बलात्कार करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
रफीगंज के कासमा थाना क्षेत्र के एक गांव 17वर्षीय नाबालिग को घर से उठा कर गांव के समीप आहार के पास ले जाकर बलात्कार किये जाने का मामला गुरुवार रात 8 बजे प्रकाश में आया है। इस मामले में नाबालिग किशोरी के भाई ने कासमा थाना में गांव के ही ओम चौधरी एवं जितेंद्र रिकियासन को नामजद आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। दोनो को जेल पुलिस भेज दिया है।