रफीगंज: शहर के कासमा शिवगंज बस स्टैंड से भटकती हुई एक गुंगी महिला को पुलिस ने थाने लाया
पुलिस ने गश्ती के दौरान शहर के कासमा शिवगंज बस स्टैंड पर भटक रही एक गूंगी महिला को पुलिस द्वारा थाना लाया गया। महिला गुंगी है, महिला पुलिस को अपना नाम कागज पर लिखकर मुन्नी कुमारी बता रही है तथा पति का नाम संजय ठाकुर लिख रही है। मगर अपने गांव का नाम नहीं लिख पा रही है। गुरुवार अपराह्न 3.30 में थाना अध्यक्ष ने बताया उक्त महिला पहचान के लिए पुलिस लगी हुई है।