फरेंदा: अधिवक्ता ने गैस की कालाबाजारी को लेकर सड़क जाम कर कराया हंगामा
कोल्हुई के एकसड़वा गांव में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर अधिवक्ता नागेंद्र शुक्ला ने चार घंटे तक सड़क जाम किया। दुकानदार पर अभद्रता और कालाबाजारी के आरोप लगे, छापेमारी में चार सिलेंडर बरामद। पुलिस-प्रशासन ने मामला शांत कराया।