बांका: आम आदमी पार्टी की बैठक सह सम्मान समारोह आयोजित, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा
Banka, Banka | Jul 12, 2026 आम आदमी पार्टी द्वारा रविवार की दोपहर दो बजे जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के जिला अध्यक्ष ई. नंदलाल यादव, डॉ. दिलीप कुमार, प्रो. सुरेश बिंद सहित कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, आगामी योजनाओं पर चर्चा करना था।