गुना: मुंदोल गांव में भुजरिया पर्व पर दिखी लोक परंपरा, लोगों ने पारंपरिक लोकगीत गाते हुए खेली लहंगी
Guna, Guna | Aug 10, 2025 देश प्रदेश में त्योहारों पर लोक परंपरा के अनोखे रंग देखने को मिलते है। 10 अगस्त को भुजरिया पर्व पर गुना में बमोरी तहसील के मुंदोल गांव में भुजरिया पर्व पर परंपरा का अनोखा नजारा देखने को मिला। ग्रामीणो ने ढोल नगाड़े की थाप पर पारंपरिक लोकगीत गाते हुए भूजरिया पर्व पर लहंगी खेली। गोल घेरा बनाकर हाथ में डंडा लेकर लोकगीत गाते हुए लोग लहंगी खेलते आनंदित नजर आए।