झालरापाटन: झालरापाटन नगर पालिका चुनाव में 45 नामांकन खारिज, जांच के बाद 110 प्रत्याशियों के पर्चे सही पाए गए
झालरापाटन नगर पालिका चुनाव के तहत मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इस प्रक्रिया में कुल 45 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए, जबकि 110 नामांकन सही पाए गए। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद नगर पालिका के 35 वार्डों के लिए कुल 155 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए थे। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान तीनों प्रमुख राजनीतिक दल भारतीय जनता पार