मिर्ज़ापुर: कोतवाली कटरा पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बताते चले कि गुरुवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे उप निरीक्षक संजय सिंह चौकी प्रभारी लाल दीग्गी पुलिस टीम द्वारा वाहनों के सघन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के पीएससी बाउंड्री हनुमान पडरा से अभियुक्त। राहुल पुत्र गणेश निवासी भरुहना को एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस के साथ। गिरफ्तार कर जेल भेजा।