मिर्ज़ापुर: बरौधा चौकी के पास सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस ने चलाया अभियान, चार पहिया वाहनों से उतरवाई काली फिल्म, किया चालान
बरौधा चौकी के पास कटरा कोतवाली पुलिस ने सीओ सिटी के नेतृत्व में अभियान चलाकर वाहनों से काली फिल्म उतरवाई। दो पहिया वाहनों का चालान किया। सीओ सिटी विवेक जावला ने कहा कि यातायात नियमों पालन सुनिश्चित कराने के लिए अभियान आगे भी चलाया जाएगा। इस दौरान कटरा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह, बरौधा चौकी प्रभारी व पुलिस बल मौजूद रहा।