मिर्ज़ापुर: कोन ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सौंपा पत्र
कोन ब्लॉक के ग्राम प्रधानो ने राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव के नेतृत्व में वीडियो को ज्ञापन सौपा। प्रधानों का आरोप था कि मनरेगा योजना के अंतर्गत कच्चे कार्यो की स्वीकृति न मिलने से ग्रामीण मजदूरों को रोजगार के अभाव में भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। योजना में 60:40 का अनुपात बिगड़ने से विकास कार्य प्रभावित है।