मिर्ज़ापुर: जिगना पेट्रोल पंप के पास स्कूटी का टायर फटने से महिला घायल हुई
जिगना पेट्रोल पंप के पास स्कूटी का टायर फटने से अनियंत्रित होकर गिरकर महिला घायल हो गई। स्कूटी सवार करछना स्थित कंतित मजार पर जियारत करने जा रहे थे।अभी वह जिगना पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे की स्कूटी का टायर फट गया। जिससे उस पर सवार महिला सईदा गंभीर रूप से घायल हो गई।