मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के कामापुरा कला गांव के सामने डंपर और ऑटो में हुई टक्कर, 11 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर, इलाज जारी
बुधवार की रात लगभग 10:00 बजे विंध्याचल थाना क्षेत्र के बबुरा गांव से दीपू कोल की पुत्री पूजा देवी के यहां कामापुरा कला में बधावा लेकर लोग ऑटो से गए थे। कामापुरा कला से बबूरा आते समय एक ऑटो जिसमें लगभग 11 लोग सवार बताए जा रहे हैं। गयपुरा की तरफ से लालगंज की ओर जा रही डंपर ने ऑटो में टक्कर मार दिया जिसमें ऑटो में सवार 11 लोग घायल हो गए। पांच को रेफर किया गया।