इगलास: इगलास गोरई थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
Iglas, Aligarh | Aug 23, 2026 इगलास गोरई थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 22 अगस्त 2026 की सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है जिसमें पीड़ित की पत्नी और बेटा भी घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को नामजद किया है। गोरई निवासी सूरजभान उर्फ भोले पुत्र राधेश्याम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने घर से दूध लेने जा रहे थे।