अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 56.97 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
==================================
कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त क्रमांक-2 की टीम 27 एवं 28 सितंबर 2026 की दरमियानी रात को गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर चंदनगांव-गुरैयाढाना रोड से फुकट नगर की ओर जाने वाली सड़क के किनारे एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान सफेद रंग की एक बोरी एवं दो हरे रंग के थैलों से 45 बोतल इंपीरियल ब्लू एवं बॉम्बे विस्की तथा 129 पाव इंपीरियल ब्लू, बॉम्बे विस्की एवं ऑफिसर्स चॉइस शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कुल मात्रा 56.97 बल्क लीटर पाई गई।
आबकारी विभाग ने आरोपी संजय पिता कृष्ण दीक्षित के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक श्री नरेंद्र कुमार नागेश, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री लक्ष्मीचंद एडमाचे एवं आबकारी आरक्षक श्री राजकुमार सैयाम उपस्थित थे।
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
@Jansampark Madhya Pradesh
21 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Sep 28, 2026