Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

हादसे को न्यौता: केदारघाटी में रिन्यू जल विद्युत परियोजना ने छोड़ा कुंड बैराज से पानी, मंदाकिनी नदी के बीच कार्य कर रही जेसीबी मशीन फंसी!! मंदाकिनी का जलस्तर अचानक बढ़ा, नदी के बीच फंसे जेसीबी चालक और सहयोगी, राहत-बचाव अभियान शुरू,, रुद्रप्रयाग जनपद के ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा के कारण मंदाकिनी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे गंगानगर क्षेत्र में नदी के बीच कार्य कर रहे एक जेसीबी चालक और उसका सहयोगी बीच धारा में फंस गए। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग के अनुसार, शनिवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष को मोबाइल नंबर 7060016157 के माध्यम से सूचना मिली कि सिंगोली-भटवारी जल विद्युत परियोजना के कुंड बैराज से बढ़ते जलस्तर के कारण पानी छोड़ा गया है। इसके बाद मंदाकिनी नदी का जलप्रवाह तेजी से बढ़ गया, जिससे नदी के मध्य कार्यरत जेसीबी और उस पर सवार चालक व सहयोगी सुरक्षित बाहर नहीं निकल सके। सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने तत्काल एसडीआरएफ, जल पुलिस तथा नगर पंचायत अगस्त्यमुनि की टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया। राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। प्रशासन ने बताया कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा बचाव अभियान की प्रगति के संबंध में समय-समय पर अद्यतन जानकारी जारी की जाएगी। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों और आम नागरिकों से अपील की है कि बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी के समीप जाने से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

MORE NEWS

केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा, धुरंधर धामी का 5 साल कार्यकाल रहा शानदार!!

अगस्त्यमुनि में 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम, सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर,
सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत सेवा पखवाड़े का शुभारंभ, विभिन्न विभागों ने लगाए जागरूकता एवं लाभार्थी शिविर,

रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि स्थित क्रीड़ा भवन में शनिवार को 'सेवा, सुशासन एवं समर्पण' अभियान के अंतर्गत 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

इसी के साथ जनपद में सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़े का भी शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा, धुरंधर धामी का 5 साल कार्यकाल रहा शानदार!! अगस्त्यमुनि में 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम, सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर, सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत सेवा पखवाड़े का शुभारंभ, विभिन्न विभागों ने लगाए जागरूकता एवं लाभार्थी शिविर, रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि स्थित क्रीड़ा भवन में शनिवार को 'सेवा, सुशासन एवं समर्पण' अभियान के अंतर्गत 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इसी के साथ जनपद में सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़े का भी शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 4, 2026

बदरीनाथ हाईवे पर लंगासू बेडाणू के पास एक वाहन हाईवे पर पलटा। वाहन में बैठे पांच लोगों में से एक हुआ घायल। वाहन गोपेश्वर से श्रीनगर जा रहा था। अन्य लोग सुरक्षित!!

बदरीनाथ हाईवे पर लंगासू बेडाणू के पास एक वाहन हाईवे पर पलटा। वाहन में बैठे पांच लोगों में से एक हुआ घायल। वाहन गोपेश्वर से श्रीनगर जा रहा था। अन्य लोग सुरक्षित!!

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 4, 2026

#पौड़ी गढ़वाल बणासी गांव में जिस बाघ/ गुलदार ने सुशीला देवी पर हमला किया था उसे 3 जुलाई को रात को पिंजरे लगाकर पकड़ लिया गया है।

#पौड़ी गढ़वाल बणासी गांव में जिस बाघ/ गुलदार ने सुशीला देवी पर हमला किया था उसे 3 जुलाई को रात को पिंजरे लगाकर पकड़ लिया गया है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 4, 2026

🔴 बद्रीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण पर बीकेटीसी की बड़ी कार्रवाई**

सोशल मीडिया पर वायरल चढ़ावा प्रकरण का बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने संज्ञान लिया है।

समिति के सदस्य हेमंत द्विवेदी ने बताया कि संबंधित कर्मचारियों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी कर दिए गए हैं और पूरे मामले की  निष्पक्ष जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि जांच में कोई भी कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ  नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके निजी सचिव को लेकर वायरल हो रहे दावों को पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन बताया। उनका कहना है कि उनका कोई निजी सचिव नहीं है।

🙏 श्रद्धालुओं से अपील:
बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं। इसलिए किसी भी अपुष्ट या भ्रामक जानकारी को साझा करने से बचें और जांच पूरी होने तक अफवाहों पर विश्वास न करें।

#बद्रीनाथ #केदारनाथ #BKTC #उत्तराखंड #BreakingNews #Badrinath #Kedarnath #UttarakhandNews

🔴 बद्रीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण पर बीकेटीसी की बड़ी कार्रवाई** सोशल मीडिया पर वायरल चढ़ावा प्रकरण का बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने संज्ञान लिया है। समिति के सदस्य हेमंत द्विवेदी ने बताया कि संबंधित कर्मचारियों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी कर दिए गए हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि जांच में कोई भी कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके निजी सचिव को लेकर वायरल हो रहे दावों को पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन बताया। उनका कहना है कि उनका कोई निजी सचिव नहीं है। 🙏 श्रद्धालुओं से अपील: बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं। इसलिए किसी भी अपुष्ट या भ्रामक जानकारी को साझा करने से बचें और जांच पूरी होने तक अफवाहों पर विश्वास न करें। #बद्रीनाथ #केदारनाथ #BKTC #उत्तराखंड #BreakingNews #Badrinath #Kedarnath #UttarakhandNews

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 4, 2026