झालरापाटन: 51 किलो देसी घी और 151 किलो शक्कर से बनाए गए 56 व्यंजन, 32 तरकारियां, भगवान द्वारकाधीश को लगाया भोग
झालरापाटन के पुष्टिमार्ग संप्रदाय के द्वारकाधीश मंदिर में शनिवार रात अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्थानीय व दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। दरअसल, हर साल दीपावली के बाद भगवान द्वारकाधीश को लगाए जाने वाले सबसे बड़े भोग का आयोजन होता है। इस वजह से भगवान को शनिवार रात 56 प्रकार के व्यंजनों व 32 त