गुरूर: ग्राम बोहारडीह में तेज रफ्तार ट्रक ने घर के बाहर सो रहे व्यक्ति को चपेट में लिया, गंभीर रूप से घायल, मामला दर्ज
Gurur, Balod | Apr 17, 2026 घटना के बाद तत्काल उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुर ले गए थे, जहां डॉक्टरो द्वारा रेफर के बाद वर्तमान मे धमतरी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा पूछताछ मे ट्रक ड्राइवर ने बताया कि धान खाली करने के बाद वापस गुरुर की तरफ लौट रहे थे, तभी अचानक झपकी आने से यह हादसा हुआ है। इस दौरान सामने लगे हुए टीन शेड तथा विद्युत पोल को भी नुकसान पहुंचा है।