सारठ: मधुपुर मार्ग पर आराजोरी मोड़ के पास सड़क हादसे में बाइक सवार पति पत्नी घायल, पुलिस ने पहुंचाया CHC, देवघर रेफर
सारठ-मधुपुर मार्ग पर आराजोरी मोड़ के पास शुक्रवार रात 9 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दंपति पथरड्डा ओपी के गोबरशाला निवासी पावृत महरा व गुड़िया देवी ने बताया कि दोनों बभनकुंड से घर लौट रहे थे, तभी आराजोरी मोड़ पर सामने से आ रही वाहन की लाइट से बाइक अनियंत्रित होने से दोनों सड़क पर गिर गए।पुलिस ने दोनों को CHC पहुंचाया।