अनवरगंज में जुए की फड़ पर क्राइम ब्रांच का छापा, 4 जुआरी गिरफ्तार
कानपुर के अनवरगंज थाना क्षेत्र में भोर के समय क्राइम ब्रांच ने जुए की फड़ पर अचानक छापेमारी की। एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।
बताया जा रहा है कि इलाके में कई दिनों से जुए की फड़ संचालित होने की सूचना मिल रही थी। कार्रवाई के बाद स्थानीय पुलिस की निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं।
.
#Kanpur #KanpurNews #Anwarganj #CrimeBranch #PoliceAction Jua