अल्बर्ट एक्का (जारी): जारी प्रखंड में खजूर पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
जारी प्रखंड के ईसाई धर्मावलंबियों ने रविवार की दोपहर खजूर पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया। इस अवसर पर प्रखंड के चारों पल्लियों में विशेष मिस्सा अनुष्ठान आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जरमाना पल्ली में मुख्य आधिष्ठाता के रूप में फादर निरंजन एक्का ने मिस्सा अनुष्ठान सम्पन्न कराया।