शिवहर: चमनपुर पंचायत में पंचायत सरकार भवन के लिए 30 डिसमिल जमीन मिली, डीएम ने भूमिदाता को सम्मानित किया
डीएम विवेक रंजन मैत्रेय शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे बताया है कि भूमिदाता चमनपुर गांव निवासी चमनपुर पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार सिंह व उनके बड़े भाई दिलीप कुमार सिंह के द्वारा आज 30 डिसमिल जमीन पंचायत सरकार भवन को लेकर राज्यपाल के नाम रजिस्ट्री किया गया है. जिसके बाद डीएम कार्यालय कक्ष में डीएम ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया है।