शाहजहांपुर: वकील ने पत्रकार बताने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने को लेकर एसपी को सौंपा पत्र
शाहजहांपुर महानगर के रौजा थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला लोधीपुर के रहने वाले वकील आकिब ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देते हुए बताया कि मोहल्ले का ही रहने वाला नवी उर्फ सलमान अपने आप को पत्रकार बताकर लोगों से ठगी का काम करता है। वकील ने उपरोक्त नवी उर्फ सलमान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाने को लेकर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा को पत्र सौंपा है।