राघोगढ़: गोपी सागर डैम में बढ़ रहा जलस्तर, गेट नंबर 3 खोला गया, गेट खोलने से डेढ़ घंटे पहले बजाया गया सायरन
राघोगढ़ तहसील के गोपी सागर डैम का एक गेट खोल दिया गया है। प्रशासन ने 7 अगस्त को जारी किए निर्देश में बताया, गोपी सागर डैम का जलस्तर 432.70 मीटर हो गया है। जल ग्रहण क्षेत्र से लगातार इनफ्लो आ रहा है। गेट नंबर तीन 0.15 मी. खोल दिया गया है। गेट खोलने के एक से डेढ़ घंटे पूर्व सायरन बजाकर आसपास के इलाकों में अलर्ट किया गया। सूचना जारी की गई।