कांके: प्रोजेक्ट भवन में अनाधिकृत भवनों के नियमितीकरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ
Kanke, Ranchi | May 14, 2026 प्रोजेक्ट भवन में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे अनाधिकृत निर्मित भवनों के नियमितीकरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और झारखंड चैंबर के पदाधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि राज्य में करीब 7 लाख अनियमित मकान इस योजना के तहत नियमित हो सकेंगे।