शर्मनाक ः चेंजिंग रूम में कैमरा लगाने के आरोप में क्लब का ट्रेनर गिरफ्तार, जेल भेज
• रांची के हरमू रोड स्थित चतरा रायफल शूटिंग क्लब के वॉशरूम और चेंजिंग रूम में मोबाइल व कैमरा छिपाकर लड़कियों की रिकॉर्डिंग करने का आरोप सामने आया है।
• पुलिस ने मामले में क्लब के ट्रेनर चतरा निवासी सचिन कुमार को गिरफ्तार किया है।
• जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल से लड़कियों की बनाई गई रिकॉर्डिंग बरामद होने की बात सामने आई है।
• पुलिस के अनुसार, रविवार रात एक बच्ची के पिता ने क्लब पहुंचकर मामले का खुलासा किया और बाद में कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई।
• आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
#Ranchi #CrimeNews #WomenSafety #JharkhandNews #PoliceAction