शाहपुरा: बरगी पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई की, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब ज़ब्त; आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई
बरगी पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाखों की अंग्रेजी शराब पकड़ी है। थाना प्रभारी नीरज दोहरे ने बताया कि शुक्रवार देर रात लगभग 1:00 बजे से सूचना मिली कि स्कॉर्पियो कार में सिवनी साइड से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लाई जा रही है जिसके बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो के चालक अभिषेक शिवहरे को शराब के साथ पकड़ा है। आबकारी अधिनियम में कार्रवाई हुई।