राजगीर: राजगीर-बिहारशरीफ मुख्य पथ पर हसनपुर स्थित आकाश हीरो शो रूम के गोदरेज से तीन लाख रूपये की चोरी
Rajgir, Nalanda | Sep 13, 2024 राजगीर थाना अंतर्गत राजगीर-बिहारशरीफ मुख्य पथ पर हसनपुर स्थित आकाश हीरो शो रूम के गोदरेज से बदमाशों ने तीन लाख रूपये की चोरी कर लिया. चोरी की प्राथमिकी पीड़ित शो रूम मालिक दीपक कुमार द्वारा राजगीर थाना में दर्ज करायी गयी है. राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने यहां लगे सीसीटीवी के फुटेजों को खंगाला.