बस्तर की नई दौड़: बेटियां आगे, लक्ष्य पुलिस की वर्दी
कोयलीबेड़ा में 18 पंचायतों के 360 युवा पुलिस और सुरक्षा बलों में भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। ‘मिशन रक्षक’ के तहत चल रहे निःशुल्क प्रशिक्षण में खास बात यह है कि बेटियों की संख्या लड़कों से करीब दोगुनी है।
युवा 100 मीटर, 1500 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और गोला फेंक के साथ लिखित परीक्षा की तैयारी भी कर रहे हैं। अब उन्हें तैयारी के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ रहा, बल्कि अपने ही क्षेत्र में प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिल रहा है।
यह सिर्फ मैदान पर लगाई जा रही दौड़ नहीं, बल्कि बस्तर के युवाओं के सपनों, आत्मविश्वास और नए अवसरों की ओर बढ़ते कदमों की कहानी है।
सुशासन सरकार युवाओं को स्थानीय स्तर पर अवसर, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर उनके सपनों को नई दिशा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार
#MissionRakshak #Bastar #WomenEmpowerment
2 views | Bastar, Chhattisgarh | Sep 20, 2026