बस्तर की माटी की खुशबू, चक्रधर समारोह के मंच पर!
विश्व विख्यात चक्रधर समारोह के चौथे दिन बस्तर की लोक संस्कृति ने रामलीला मैदान को अपने रंग में रंग दिया।
‘बादल’ संस्था, आसना के कलाकारों ने प्रस्तुत किए:
🎵 लेजा गीत
🥁 झाली आना
🎶 परब गीत
💍 वैवाहिक लोक वाद्य
💃 धुरवा मंडई नाचा
🦬 गौर सिंग लोक नृत्य
धुरवा और माड़िया जनजातियों की पारंपरिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया और पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा। 👏
कलाकारों की शानदार प्रस्तुति से प्रभावित होकर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने बस्तर कलाकार दल के लिए ₹51,000 की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। प्रतिनिधि कलाकारों को शाल, श्रीफल और स्मृति चिह्न से भी सम्मानित किया गया।
जब बस्तर की लोक कला बड़े मंच पर उतरती है, तो संस्कृति की यह विरासत देश के सामने जीवंत हो उठती है। ❤️
📍 रामलीला मैदान, रायगढ़
#ChakradharSamaroh #BastarCulture #BastarArt #BastarFolkDance
48 views | Bastar, Chhattisgarh | Sep 19, 2026