संजय मार्केट मे करंट की चपेट मे आने से गई युवक की जान.
संजय मार्केट में करंट की चपेट में आया 16 वर्षीय युवक, CCTV में कैद हुई दर्दनाक घटना.
जगदलपुर के संजय मार्केट से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां दोसा सेंटर लगाने वाले 16 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पूरी घटना मौके पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 7:30 बजे युवक रोज की तरह अपना दोसा सेंटर खोलने पहुंचा था।
दुकान की साफ-सफाई करने के बाद वह ठेले के ऊपर चढ़कर ठेले पर लगी झिल्ली को ठीक कर रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद कटे हुए बिजली के तार के संपर्क में आते ही युवक करंट की चपेट में आ गया और कुछ ही पल में उसकी जान चली गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने युवक को देखा और तत्काल पुलिस और उसके परिजनों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही परिवार और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव के पोस्टमार्टम की बात कही, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। फिलहाल इस दर्दनाक हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें युवक के करंट की चपेट में आने की पूरी घटना दिखाई दे रही है।
घटना के बाद संजय मार्केट में भी मातम का माहौल है।
#viral #news #बस्तर #viralreels #viralvideos