मोठ: समथर में ढाबे के पास मकान से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, संयुक्त टीम की छापेमारी में आरोपी किया गया गिरफ्तार
Moth, Jhansi | May 22, 2026 समथर थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बहादुरपुर गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान बीयर कैन, विदेशी और देशी शराब के टेट्रा पैक बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी मुहर सिंह को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।