रामगंजमण्डी: खैराबाद में मिले शव के मामले में दरा घाटी से आरोपी गिरफ्तार, बदला लेने के लिए लड़की की आईडी बनाकर मृतक को फंसाया
खैराबाद में बीते बुधवार की रात हुए मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने शुक्रवार को सुलझाते हुए आरोपी को शाम 6 बजे दरा घाटी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूर्व में मृतक के साथ हुई गाली गलौच का बदला लेने के लिए चाकू से गोदकर की युवक नृशंस हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए पहले मृतक युवक को सोशल मीडिया अकाउंट पर लड़की बनकर अपने चंगुल में फंसाया।