रामगंजमण्डी: सुकेत से गुमशुदा नाबालिग बालिका इंदौर के हाथोद से हुई दस्तयाब, तीन दिन में तीसरी कार्रवाई
रामगंजमंडी के सुकेत थाना पुलिस ने गुमशुदा बालिकाओं को दस्तयाब करने की लगातार तीसरी कार्रवाई को बुधवार को अंजाम दिया। इस दौरान पुलिस ने ऑपरेशन हर्ष 2.0 के तहत 26 फरवरी से गुमशुदा एक नाबालिग बालिका को शाम करीब 5:30 बजे इंदौर से दस्तयाब कर लिया। मामले में पुलिस घटनाक्रम एवं आरोपी के संबंध में पूछताछ कर रही है।