रामगंजमण्डी: थप्पड़ के बदले में हत्या, हत्यारे ने वीडियो अपलोड कर ली जिम्मेदारी, खैराबाद में मिला युवक का शव
रामगंजमंडी में बुधवार देर रात को हुई युवक की हत्या में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने इंस्टाग्राम आईडी पर खुद की वीडियो अपलोड कर हत्या की जिम्मेदारी ली है। वीडियो अपलोड करने वाले अमित राठौर ने कहा है कि और विशाल योगी आ गया मजा। तूने दीपावली के दिन चेचट मार्केट में मुझे चांटा मारा था। और उस लड़ाई में तूने मेरे मां-बाप को भला बुरा बोला।