रामगंजमण्डी: खैराबाद में सड़क किनारे खून से सना मिला युवक का शव, गले और शरीर पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस जांच में जुटी
रामगंजमंडी में बुधवार देर रात एक युवक का सड़क किनारे खून से सना शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के शरीर और गले पर चाकू के निशान मिले है। जिसकी पहचान चेचट के चन्द्रपुरा निवासी विशाल योगी के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुचीं और मृतक के शव को रामगंजमंडी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया व गुरुवार सुबह 9 बजे पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सोप दिया।