रामगंजमण्डी: हिरीयाखेड़ी में दो पक्षों के आपसी विवाद के झगड़े में फरार 1 आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
रामगंजमंडी थाना पुलिस ने हिरीयाखेडी में दो पक्षो में आपसी विवाद को लेकर हुए झगड़े में फरार आरोपी सिंग सुभाष पारदी को मध्यप्रदेश से गुरुवार सुबह 10 बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मध्यप्रेदश के सिंगवासा का निवासी है। मामले में पीड़ित ने 18 फरवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमे उसने एक राय होकर 8 से 9 लोगो द्वारा अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया था।