निर्धारित मूल्य से महंगी खाद बेचने का आरोप, किसान ने कृषि विभाग में की शिकायत
दुकानदार से मांगा गया स्पष्टीकरण, जवाब के बाद होगी आगे की कार्रवाई
रफीगंज शहर के सरकारी अस्पताल पथ, थाना के समीप स्थित गणेश ट्रेडर्स पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर खाद बेचने का आरोप लगा है। कासमा थाना क्षेत्र के धमनी गांव निवासी किसान लुटन सिंह ने मामले को लेकर प्रखंड कृषि पदाधिकारी से लिखित शिकायत की है।
किसान के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को उन्होंने दुकान से यूरिया की 7 बोरी और NPK 10:26:26 की 6 बोरी खाद खरीदी। आरोप है कि दुकानदार ने यूरिया के लिए ₹330 प्रति बोरी और NPK के लिए ₹2,100 प्रति बोरी की मांग की। किसान ने फोन के माध्यम से भुगतान करने के बाद कृषि विभाग में शिकायत दर्ज कराई।
मामले में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अमृता कुमारी ने बताया कि संबंधित दुकानदार को स्पष्टीकरण जारी किया गया है। दुकानदार का जवाब प्राप्त होने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#Rafiganj #Aurangabad #Bihar #Khad #Fertilizer #Kisan #AgricultureDepartment #KisanKiAwaaz #FertilizerPrice #BiharNews #RafiganjNews #AurangabadNews #BreakingNews #BharatCrimeLiveNews #HainTaiyarHum