भोरे: खोया हुआ मोबाइल बरामद कर भोरे थाना पुलिस ने धारक को सौंपा, 26 अप्रैल को मोबाइल खोने का मिला था आवेदन
भोरे थाने की पुलिस ने सोमवार को एक मोबाइल धारक के गुम हुए मोबाइल को बरामद करते हुए सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी सुषमा पांडे की मोबाइल 26 अप्रैल को गुम हो गई थी। जिसके बाद उनके द्वारा थाने में आवेदन दिया गया था। पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए उस मोबाइल को बबरामद करते हुए धारक को थाना परिसर में बुलाकर सुपुर्द कर दिया।