पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जीएमसीएच में विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद इंटर्नशिप में फर्जीवाड़े का खुलासा, पुलिस जांच में जुटी
Purnea East, Purnia | Jul 11, 2026
पूर्णिया GMCH में विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद इंटर्नशिप के लिए पहुंचे रोहतास निवासी अदनान के प्रमाणपत्रों की जांच के दौरान कथित फर्जीवाड़े करने का मामला सामने आया है.अदनान ने कजाकिस्तान से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है. इंटर्नशिप के लिए अपने दस्तावेज जमा किए थे. जांच के दौरान एनओसी प्रमाणपत्र के क्यूआर कोड का सत्यापन में मामले का खुलासा हुआ