चास: केंद्र सरकार की NCCF योजना का बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में हुआ शुभारंभ, विधायक ने लोगों को योजना के विषय में दी जानकारी
Chas, Bokaro | Feb 9, 2024 शुक्रवार को जिले के बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में केंद्र सरकार की 'भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारिता संघ मर्यादित योजना' (NCCF) का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बोकारो के विधायक बिरंची नारायण ने योजना के संबंध में आम लोगों को जानकारी देते हुए जागरूक किया।