चास: बोकारो डीसी एवं एसपी ने आम निर्वाचन 2024 को लेकर जिला के सीमावर्ती क्षेत्र का किया दौरा
Chas, Bokaro | Feb 8, 2024 बोकारो जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रियदर्शी आलोक ने गुरुवार को *लोकसभा आम निर्वाचन 2024* को लेकर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने *पश्चिम बंगाल राज्य के सीमा से सटे चंदनकियारी प्रखंड क्षेत्र का जायजा लिया। इस मौके पर कई पदाधिकारी मौजूद थे।