मोहड़ा: बीएसएफ जवान अश्विनी कुमार का बीकानेर में निधन, पार्थिव शरीर पचरुखी गांव पहुंचते ही मचा कोहराम
Muhra, Gaya | Jun 14, 2026 अतरी थाना क्षेत्र मोहड़ा प्रखंड के सेवतर पंचायत अंतर्गत पचरुखी गांव निवासी सीमा सुरक्षा बल के जवान अश्विनी कुमार का राजस्थान के बीकानेर में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को जब उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पचरुखी पहुंचा तो पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।